ट्रोनिका सिटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,3 शातिर लुटेरे/चोर गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रॉनिका सिटी पुलिस को फिर बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब पुलिस ने चेकिंग के दौरान 3 शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक तमंचा ,एक जिंदा कारतूस ,एक नाजायज चाकू व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज दिया है।

जिनके पास तलाशी के दौरान पुलिस को छीने गये 5 मोबाइल फोन ,एक तमंचा 315 ,एक जिंदा कारतूस 315 ,एक अदद नाजायज चाकू, एक दिल्ली से चोरी की गयी मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विकास पुत्र राजकुमार ,गोलू उर्फ शोएब पुत्र अबरार व शाहरुख पुत्र हबीब निवासी अशोक बिहार थाना लोनी जिला गाजियाबाद बताया। एसपी देहात ने बताया कि तीनों बहुत ही शातिर किस्म के अपराधी है जो चोरी के साथ मोबाइल छिनने की अनेकों घटनाओं को अंजाम दे चुके है।
बताया कि ज्यादातर वारदात मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके साथ करते थे जो शाम के समय फोन कानो पर लगाकर बात कर रहा होता था उसका मोबाइल फोन छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तो को जेल भेजकर बाकी इनके तीन साथियो सुहैल , दिलबर व तालिब की तलाश की जा रही है।











