औराई – अराजकतत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर प्रतिमा

प्रदीप दुबे विक्की
औराई,भदोही। जनपद भदोही में अराजक तत्वों द्वारा आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नई प्रतिमा लगवा कर मामला शांत कराया।

सूचना पर पहुची पुलिस व एसडीएम, सीओ औराई तथा एसओ मनोज कुमार पांण्डे ने लोगों को समझाना शुरू किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद लोगों ने कहा कि नई अंबेडकर प्रतिमा लगवा दी जाए तो हम लोगों को कोई एतराज नहीं है। प्रशासन द्वारा आनन फानन में नई आंबेडकर प्रतिमा को लगवाने का काम शुरू हो गया है.











