भदोही : एटीएम कैश लूटने का प्रयास ग्रामीणों ने किया विफल, बदमाशों के गोली से वैन गार्ड घायल

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही 05 अगस्त। भदोही जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरीस गंगापुर गांव में दो बाइक सवार हौसला बुलंद बदमाशो ने दिन-दहाड़े एक्सिस बैंक के एटीएम कैश बैंक को लूटने का प्रयास किया। जहां मौके पर क्रिकेट खेल रहे कुछ साहसी युवकों के प्रयास से कैश वैन लूटने से बच गई।

कैश वैन में चालक गार्ड सहित कुल तीन लोग सवार थे। मौके पर क्रिकेट खेल रहे गांव के कुछ साहसी युवकों ने दूर से ही बदमाशो को ललकारा। जिससे बदमाश भाग खड़े हुए। और वैन में रखा कैश लूटने से बच गया। बदमाशो की गोली से घायल भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी शिवशंकर सिंह (58 वर्ष) के पैर में गोली लगने से उसे उपचार हेतु महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राजेश एस सहित क्राइम ब्रांच की टीम पहुंचे पर पहुंच गई। इस सम्बन्ध में जब एक्सिस बैंक के मैनेजर से पूछा गया कि वैन में कितने कैश थें तो उन्होने बताने में असमर्थता जतायी।











