छुट्टा पशु से टकराकर पलटी ट्र्क, चालक घायल

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में.बीती रात 2:00 बजे ट्रक के धक्के से सड़क पर घूमते आवारा पशु की जहाँ मौत हो गई, वहीं अनियंत्रित होकर ट्रक भी घटनास्थल पर पलट गई। जिसके चलते ट्रक चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस के जवानों ने घायल ट्रक चालक को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय चेतसिंह में भर्ती कराया।












