पलिया कलां. भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा एसएसबी द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक युवक के पास चोरी की बाइक उस वक्त बरामद हुई जब वह बनगवां से धोका बाजार नेपाल जाने की फिराक में था पकड़े गए युवक का नाम विशाल पुत्र रामदीन बनगवां बताया गया है। 39 वाहिनी एसएसबी के कमांडेन्ट राजीव आहलूवालिया के निर्देश पर एसएसबी की गौरीफंटा चौकी के इंस्पेक्टर अभय प्रताप यादव ने मुखबिर की सूचना पर नाका लगाकर एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया। जिसे एस एस बी ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
आपको बता दें कि भारत में चोरी होने वाली तकरीबन सभी बाइक नेपाल में बिक्री होती हैं । नेपाल में टैक्स बढ़ने के कारण बाइकों के दाम दो से तीन गुना अधिक हैं भारत से चोरी हुई बाइक का नंबर प्लेट बदलकर और चेचिस नंबर मिटा कर नेपाल में यूज हो रही हैं। जिस कारण भारत के सीमावर्ती इलाकों में बाइक की चोरी लगातार बढ़ रही है। पुलिस अगर सख्ती से जांच करें तो इस पूरे गैंग का खुलासा हो सकता है पिछले दो माह में ही दर्जनों बाइक पलिया सहित आसपास के इलाके से चोरी हुई हैं! इतना ही नहीं पलिया के मुख्य बाई पास रोड से एक इनोवा व एक पत्रकार की बाइक भी चोरी हो चुकी है। जिसका सीसीटीवी फुटेज होते हुए भी पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज करना उचित नहीं समझा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..