मजिस्ट्रेट चेकिंग से रेल यात्रियो में मचा हड़कंप, बिना टिकट 35 यात्री पकड़े

कमलेश कुमार
अदरी (मऊ) : सहायक वाणिज्य प्रबन्धक वाराणसी अजय कुमार सुमन के निर्देशन में इंदारा जंक्शन से लेकर मऊ जंक्शन तक रेलगाड़ियों में बिना टिकट सफर करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को जबर्दस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। मजिस्ट्रेट चेकिंग की भनक लगते ही बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। पैसेंजर से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों में भी अफरा-तफरी मची रही। इंदारा स्टेशन पर आधे दर्जनों ट्रेनों में टिकट चेकिंग की कार्रवाई के बाद कुल 35 यात्रियों को मजिस्ट्रेट के सामने ट्रायल पेश किया गया। फाइन भरने पर 35 यात्रियों को छोड़ दिया गया। वहीं लगभग 37 हजार 9 सौ रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

इंदारा में चेकिंग अभियान टीम ने इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, बलिया शाहगंज पैसेंजर, शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी तथा कृषक एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया। इस अवसर पर सीटीआइ अनूप कुमार, पुखराज मीणा, राम प्रभाव यादव, संजय, असलम अंसारी, एस आई डीके राय, रहीश अहमद, शाकिब परवेज, राजेश राय, अशोक सिंह, विजय कुमार व जीआरपी के जवान आदि शामिल थे।











