चोरी के माल सहित दो हिरासत में

संजय ठाकुर
मऊ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 08.08.19 को देखभाल क्षेत्र च चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर चक मानव/दरगाह से सूरज कुमार पुत्र रमानंद, रवी कुमार पुत्र फौजदार निवासी हरदौली थाना दोहरीघाट मऊ के कब्जे से चोरी की दो मोबाइल फोन, एलईडी टीवी, आरओ मशीन, म्यूजिक सिस्टम, एक इनर्वटर, दो बड़ी बैट्री व एक मोटरसाईकिल व 02 चाकू बरामद किया गया।












