स्मैक के साथ युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. हैदराबाद पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है। हैदराबाद पुलिस ने शनिवार की शाम गोला खुटार रोड पर बड़ी नहर के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। तभी उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक गोला की तरफ से बाइक पर स्मैक लिए जा रहा है। जैसे ही वह बाइक लेकर पहुंचा पुलिस ने उसे घेर लिया और जामा तलाशी के दौरान उसके पास से 18 ग्राम स्मैक बरामद हुई।












