आदिल अहमद
नई दिल्ली. शनिवार शाम दिल्ली के सबसे बड़े एम्स अस्पताल में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 60 से अधिक दमकल की गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र एम्स में एनडीआरएफ़ की टीमें पहुंची हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। दिल्ली फ़ायर सर्विस के निदेशक विपिन कैंटल के मुताबिक आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह नियंत्रण में हैं और अभी कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। हालात पर नज़र रखने के लिए यहां स्टाफ़ को छोड़ा जाएगा।
आग एम्स की टीचिंग ब्लॉक में लगी है जिसमें टेस्टिंग लैब और डॉक्टरों के बैठने की जगह होती है। ये इमारत इमर्जेंसी वार्ड के नज़दीक है। इस इमारत में मरीज़ों को नहीं रखा जाता। हालांकि एहतियातन नज़दीकी इमारतों से भी मरीज़ों को निकाल कर दूसरे वॉर्डों में शिफ्ट किया गया है। एम्स के कर्मचारियों का कहना है कि अगर आज शनिवार न होता तो बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि कुछ मरीज़ इस इमारत में भी टेस्ट के लिए आते हैं। शनिवार होने के कारण आज हाफ़ डे था जिसकी वजह से इमारत में अधिक लोग नहीं थे।
दिल्ली के एम्स अस्पताल के डॉक्टर विशाल पाटिल ने बताया कि क़रीब साढ़े चार बजे आग टीचिंग ब्लॉक की एक इमारत में लगी। इसके नज़दीक ही कैजुएल्टी हैं जहां धुंआ फैलने लगा था। इसके बाद हमने तुरंत वहां से मरीज़ों को निकालने का काम शुरू किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…