होमगार्ड्स ने किया सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत
गौरव जैन
शाहाबाद। शाहाबाद क्षेत्र में तैनात होमगार्ड्स जवानो ने एक मीटिंग कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया एवं खुशी जताई। होमगार्ड के जवानों का कहना है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने आदेश दिया है कि होमगार्ड के जवानों को पुलिस कर्मियों के बराबर न्यूनतम वेतन दिया जाना चाहिए।
होमगार्ड के जवानों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन उत्तर प्रदेश की सरकार को जल्द से जल्द करना चाहिए तथा होमगार्ड्स जवानों की वेतन विसंगति को दूर कर उन्हें पुलिसकर्मियों के बराबर समान वेतन जल्द से जल्द देने की कार्यवाही की जानी चाहिए। इसी को लेकर शाहबाद क्षेत्र में तैनात होमगार्ड के जवानों ने विकास खंड शाहबाद स्थित मीटिंग हॉल में एक मीटिंग की तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..