संजीव कुमार बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

संजय ठाकुर
बिल्थरारोड (बलिया): इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद के निर्देश पर बलिया जिलाध्यक्ष पद की कमान वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार बाबा को सौंपी गई है। संजीव कुमार ने इंजए के जिलाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करते हुए पत्रकारों के सम्मान के साथ किसी तरह के समझौता न करने का संकल्प लिया। जिनके चुनाव की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय मद्धेशिया को प्रदेश प्रवक्ता पूर्वांचल जोन एवं निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद गुप्ता को आजमगढ़ जोन के जोनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है।












