बोले ईरान के विदेश मंत्री जरीफ, आर्थिक प्रतिबंधों का कोई प्रभाव नहीं

हर्मेश भाटिया
विदेशमंत्री ने कहा है कि ईरान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध अमरीका के लिए बिल्कुल भी उपयोगी सिद्ध नहीं हो सके। जवाद ज़रीफ़ ने ईरान के विरुद्ध अमरीका के अत्याचारपूर्ण प्रतिबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंधन प्रभावहीन रहे और इन्होंने क्षेत्र में अशांति को बढ़ावा दिया है।

क़तर की अपनी यात्रा की समाप्ति पर ईरान के विदेशमंत्री ने ट्वीट किया कि उनकी दोहा की यात्रा सार्थक रही। उन्होंने लिखा है कि केवल क्षेत्रीय देश ही क्षेत्रीय शांति को सुनिश्चित बना सकते हैं।











