आखिर कौन है वो कलयुगी माँ जो फेक गई इस मासूम नवजात को
फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी : जिले के खमरिया इलाके में एक बार फिर ममता शर्मसार हो गई। खमरिया-अल्लीपुर लिंक रोड पर गन्ने के खेत में नवजात का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। नवजात के शव की बरामदगी के बाद लोग कस्बे में चल रहे फर्जी जच्चा-बच्चा केंद्रों पर उंगली उठा रहे हैं।
ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रिपोर्टिंग पुलिस चौकी खमरिया क्षेत्र में कस्बे के बाहर गांव के बाहर गन्ने के खेत मे नवजात बच्चे का शव ग्रामीणों ने देखा। बच्चे का नाल भी नहीं काटा गया था। नवजात का शव बरामद होने की खबर फैलते ही तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने नवजात का शव बरामद होने की खमरिया पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
नवजात का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीणों की मानें तो खमरिया कस्बे में अवैध रूप से कई फर्जी अस्पताल चल रहे हैं। जिनमें धड़ल्ले से प्रसव और एबॉर्शन का खूनी खेल खेला जाता है। क्षेत्रीय आशाएं सामान्य प्रसव के अलावा एबॉर्शन कराने के लिए महिलाओं को पहुंचा देती हैं। जहां अनचाहे गर्भ भी गिराए जाते हैं। लोगों को आशंका है कि यह नवजात भी किसी फर्जी अस्पताल में पैदा हुआ होगा। इस अनचाहे शिशु को अपनाने के बजाए गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..