बाढ़ के खतरे से लोनी प्रशासन हुआ अलर्ट ,एसडीएम ने की मुनादी

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। हथिनी कुंड से छोड़े गए यमुना नदी में अत्यधिक पानी से कई गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। यमुना नदी से सटे पुस्ते के किनारे बसे कई गांवों में एसडीएम ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए मुनादी कराई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ से आपको पल पल की खबर से अवगत कराया जाएगा और आप भी रेडियो व टीवी आदि के माध्यम से जानकारी करते रहिए। अगर जरूरत होगी तो आपको सुरक्षित स्थान पर भेज दिया जाएगा। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि किसी को भयभीत होने की जरूरत नही है ,आवश्यकतानुसार प्रशासन की तरफ से समय पर हर सुविधा मुहैया करा दी जाएगी।











