पति ने किया पत्नी की बेवजह पिटाई, साले ने भेजी मौके पर पुलिस
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ) थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में एक महिला को उसके पति ने ही मारपीट कर घायल कर दिया । घायल महिला ने अपने भाई को फोन करके बताया कि भैया आज मेरी हत्या हो जाएगी । हम को बचा लीजिए बताया जाता है कि नीलम देवी पत्नी पवन ताजपुर का रहने वाला है ,पवन बस का कंडक्टर है।
आए दिन वह अपने पत्नी को मारता पीटता रहता है । हर रोज की भाँति आज भी अपनी पत्नी को मार पीट रहा था तो पत्नी नीलम देवी ने रोते हुए अपने भाई को फोन कर कहीं कि भैया आज मेरी हत्या हो जाएगी। किसी तरह मुझे बचा लीजिए। उसका फोन सुनते ही पति फरार हो गया। जबकि आजमगढ़ रहने वाला उसका भाई 100 नंबर डायल पुलिस को फोन करके मौके पर भेजा। साथ ही रामपुर बेलौली पुलिस चौकी से पुलिस बल भी पहुंची तो देखी मामला कुछ और है। नीलम देवी सुरक्षित है। थोड़ा बहुत चोटें आई है। जबकि उसका पति पवन फरार हो चुका है। खबर लिखने तक बात चित चल रही थी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..