मऊ -पुलिस लाइन में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया स्वतन्त्रता दिवस समारोह

संजय ठाकुर
मऊ – स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाईन में ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय एकता एवं बालिका सुरक्षा हेतु बालकों/पिताओं की जिम्मेदारी की शपथ दिलायी गयी। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाईन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।


इस दौरान यूपी 100 के पीआरबी यूपी 32 डीजी 2253 (कोतवाली नगर) के पुलिसकर्मियों क्रमशः मु0आ0 रणविजय चौहान, मु0आ0 रतन राम सरोज, आरक्षी रणविजय सिंह, आ0 अजब नरायण सिंह, आ0 त्रिभुवन सिंह, आ0 प्रसून कुमार राय, हो0गा0 नवीन पाण्डेय एवं पीआरवी यूपी 32 डीजी 3938 (दक्षिणटोला) में नियुक्त आ0 भूपेश कुमार यादव, आ0 मुस्तकीम अली, आ0 आरक्षी राहुल यादव, हो0गा0 बृजेश यादव, हो0गा0 सुरेन्द्र यादव, हो0गा0 दिनेश यादव को सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन से लेकर स्पोर्ट स्टेडियम तक बालकों की क्रासकंट्री रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।











