मऊ- पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा वुधवार को चौकी अदरी थाना कोपागंज, चौकी मझवारा थाना घोसी व चौकी रसूलपुर थाना दोहरीघाट का औचक तथा गहन निरीक्षण किया गया।
जिसमें चौकी इंचार्ज अदरी को परिसर तथा कार्यालय की साफ-सफाई, चौकी इंचार्ज मझवारा को वायरलेस सेट के रख-रखाव व साफ-सफाई, परिसर में कूड़ा करकट खुले में फेंके जाने, मेस की स्थिति ठीक न होने, बैरिकों में पंखा न होने एवं अभिलेखों को सही हालत में न रखे जाने व साफ-सफाई सही न पाये जाने पर कड़ी फटकार लगायी गयी। साथ ही साथ चौकी इंचार्ज रसूलपुर को ड्यूटी चार्ट सही न होने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग में रुचि न लेने को लेकर कड़ी फटकार लगायी गयी।
इस दौरान पायी गयी समस्त कमियों को दूर करने हेतु दिये गये समस्त निर्देशों को 03 दिवस के अन्दर सही करने हेतु समस्त चौकी इंचार्जों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..