मधुबन मऊ तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर में स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पी जी कालेज के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्वर्गीय श्रीकांत सिंह के स्मृति में पूर्वांचल स्तरीय विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा, दिल्ली सहित प्रदेश के महिला पुरुष पहलवानो ने भाग आजमाया. जिसमें सबसे ज्यादा कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई।
शनिवार को स्वर्गीय श्रीकांत के स्मृति पर कांग्रेस संगठन के प्रदेश, मंत्री राष्ट्रकुँवर सिंह ने सबसे जोरदार पहलवान हरियाणा के रोहतक के पहलवान सुमित व जौनपुर के सुनील के बीच लड़ा गया। जिसमें दोनों पहलवानो के बीच की कुस्ती बराबरी पर खत्म हुई। मनोज पहलवान सरवा गाजीपुर व विनोद पहलवान अजगरा वाराणसी के विच हुई कुस्ती में बराबरी पर छुटी। रोहित देवधरिया व सोनू कुसहा के वीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। प्रमोद सरवा गाजीपुर व संजय परसिया के हुई कुस्ती में बराबरी ही खत्म हुआ। इस मौके पर विद्यालय प्रबन्धक शुभम सिंह, अनिल वर्मा, प्रमोद रंजन सिंह, सन्दीप शर्मा आदि रहे
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..