ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, दुसरा घायल, ट्रक चालक मौके से फरार

प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही। थाना ऊंज अंतर्गत सुफीनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के सम्बंध में बताया जाता है मृतक योगेन्द्र सिंह पुत्र बंशनरायन सिंह ग्राम गजापुर थाना बड़ागांव जनपद वाराणसी अपने ननिहाल शिवम सिंह पुत्र सुनील सिंह ग्राम दरवासी थाना कोइरौना के यहाँ रक्षाबंधन के दिन राखी बँधवाने के लिए आया था। ननिहाल के लोगो के आग्रह पर एक दिन रुक कर आज अपने घर पर एक अन्य के साथ वापस जा रहा था।

वहां पर मौजूद नागरिको द्वारा हाइवे के दोनों मार्गो को अवरुद्ध कर दिया। जिसके कारण दोनो तरफ 2 किलोमीटर तक गाड़ियों का तांता लग गया। जनपद के सभी थानों की पुलिस बल की मौके पर तैनाती कर दी गयी। मौके पर उपजिलाधिकारी, एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी सहित काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। दुर्घटनास्थल पर मृतक के परिजन पहुंच गए थे।











