सिलाई सीख कर लड़कियों के सपने होंगे साकार: सुहावनी

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी. रोटरी क्लब के द्वारा आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय परिसर पलिया में पिछले 1 वर्ष से निराश्रित लड़कियों को सिलाई और कढ़ाई सिखाया जा रहा था। जिसका कोर्स कंप्लीट होने पर उन्हें सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इसमें तमाम शहर के तमाम लोग मौजूद रहे और सिलाई सीखने वाली लड़कियों की हौसला अफजाई की! आपको बता दें कि रोटरी क्लब तमाम तरह के प्रोग्राम समय-समय पर चलाता रहा है । इसी क्रम में लड़कियों को सिलाई एवं कढ़ाई सिखाने का कोर्स पिछले 1 वर्ष से विद्यालय में चल रहा था।












