ग्राम प्रधान और चौकीदारों को दिए निष्पक्ष त्योहार निपटाने के दिशा निर्देश

गौरव जैन
शाहबाद – कोतवाली परिसर क्षेत्र के समस्त प्रधानों एवं ग्राम चौकीदारों को बुलाकर आने वाली ईद-उल-जुहा और अंतिम सोमवार पर विशेष सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश एस एच ओ राजकुमार शर्मा ने दिए।

अगर कोई ऐसी सूचना प्राप्त होती है तो ऐसे लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एस एच ओ राजकुमार शर्मा ने कहा है कि जिस गांव में प्रधान की भूमिका उत्तम रहेगी उन गांव के प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। मीटिंग में अपराध प्रभारी निरीक्षक अता मोहम्मद, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरजीत सिंह, अजीत सिंह, लक्ष्मन सिंह तथा समस्त ग्राम के प्रधान और चौकीदार उपस्थित रहे। मीटिंग का संचालन मुकेश कुमार गुप्ता ने किया











