बच्चा चोरी की अफवाहों को फैलाने वालों के विरूद्ध की जायेगी तत्काल कडी कार्यवाही, सोशल मीडिया पर भी रखी जा रही है नजर

गौरव जैन
रामपुर – बच्चा चोर की अफवाहों को रोकने के लिए क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों तथा चौकी प्रभारियों द्वारा थाना परिसर, गाॅवों में, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, छात्रों के अभिभावकों के साथ बैठक कर उन्हे जागरूक किया। बच्चा चोरी के संबंध में भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया गया तथा उन्हें बताया गया कि ऐसी अफवाह पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। इस तरह का कोई बच्चा चोरी का गैंग नहीं है।












