चोरी की मोटर साईकिल के साथ 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार
गौरव जैन
केमरी (रामपुर) – जनपद रामपुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना केमरी पुलिस द्वारा दिनाक 12-08-2019 को चोरी की मोटर साईकिल हीरो होण्डा पैशन एक्स प्रो के साथ केमरी तिराहा से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मोटर साईकिल हीरो होण्डा पैशन एक्स प्रो को हम दोनों ने रूद्रपुर बाजार से एक हफ्ते पूर्व ही चोरी की थी, जिसे हम यहाॅ पर बेचने हेतु किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड लिया।











