घर में सेंध काटकर आभूषण नगदी चोरी

कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात के नवापुरा गांव मेें गुरुवार की रात चोर एक घर के पीछे से दीवार में सेंध काटकर आभूषण, नकदी सहित लाखों को सामान समेट ले गए। घटना की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बिकावल के मुताबिक चोर घर में दाखिल होने के बाद कमरे रखा बॉक्स में सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, नथुनी, एक जोड़ी कान की बाली, मांटिक के आभूषण और 20 हजार रुपये ले गए। बॉक्स को घर से दो सौ मीटर दूर ले जाकर ताला टूटा कुछ समान सिवान में बिखरा पड़ा था। वहीं कमलेश चौहान के घर में सेंध काटकर घर मे रखा गैस सिलेंडर उठा ले गए। जाते समय अनंति देवी अपने दरवाजे के बाहर सोई थी चोर उसके एक पैर से चाँदी का पायल निकाल ले गए। महिला जब सुबह जगी है तब जाकर पता चला। सूचना पर पहुची पुलिस मामले की छान बिन कर रही है। इस बारे में पुलिस को तहरीर दे दी है।











