छत तोड़कर घर मे घुसे चोर ,नकदी समेत सात लाख का माल उड़ाया

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। सुरियावां नगर के अशोक जायसवाल की दुकान में छत की पटिया तोड़कर घर मे घुसकर हौसलाबुलन्द चोरो ने नकदी,जेवर समेत सात लाख का माल पार कर दिया। सुरियावा कलिंजरा मार्ग पर त्रिमुहानी के पास अशोक की किराना व जनरल स्टोर्स की दुकान हैं । अशोक के परिजन कृष्ण जन्माष्टमी मनाकर रात 12बजे दुकान के सबसे पीछे वाले कमरे सो गये।












