ज्ञांनपुर, भदोही। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले के कई निरीक्षकों का फेरबदल किया गया है। इसमें चार् थानाध्यक्षों सहित एक को मीडिया सेल से दुर्गागंज थाने का पदभार सौंपा गया है। कोइरौना थानाध्यक्ष रहे धर्मेन्द्र यादव को मीडिया सेल में तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए निरीक्षक जयप्रकाश यादव को दुर्गागंज से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भदोही-प्रयागराज बार्डर के समीप ऊंज थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में विजय प्रताप सिंह को ऊंज से सुरियावा व सुरियांवां के थानाध्यक्ष रहे सुनील दत्त दूबे को थानाध्यक्ष कोइरौना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कृष्ण देव को मीडिया सेल से दुर्गागंज का थानेदार नियुक्त किया गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..