बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम चैनपुर गुलौरा के मौजा विशुनपुरा में सोमवार की देर शाम 7 बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आने से (62) वृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार चैनपुर गुलौरा गांव के विशुनपुरा मौजा निवासी 62 वर्षीय किसान सूर्यबली यादव गांव के सामने टीएस बन्धे के नीचे छप्पर डाल कर पशुओं की देखभाल करते थे। सोमवार की शाम आये तेज बारिश और हवा के चलते भैस को मड़ई में बांध कर वापस आ रहे थे कि आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर गयी और वे बिजली की चपेट में आ गए, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। कुछ देर बाद घर के लोग मड़ई के तरफ घूमते हुए पहुचे, तो उनको मड़ई के बाहर पड़ा हुआ देख आवक रह गए। सूर्यबली की मौत से घर मे मातम पसर गया। मंगलवार के सुबह परिजनों द्वारा मृतक यादव का अंतिम संस्कार गुलौरा-मठिया स्थित शिव मंदिर के समीप सरयू तट पर कर दिया गया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..