बेल्थरा रोड (बलिया)। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के प्रभाव से रोज़मर्रा मजदूरी करके अपना परिवार चलाने वाले गरीब मजदूर जहा परेशान है, वही दूसरी तरफ दुकानदारो की बिक्री पर भी ख़ासा असर पड़ा है।
वही बारिश के प्रभाव से गिरने वाले मकानों और पेड़ो की संख्या बढती ही जा रही है। इसी क्रम में आज मुख्य मार्ग बेल्थरा सिकंदरपुर मार्ग पर करीमगंज गाँव के पास पेड गिरने से लगभग 4 घंटा जाम लगा हुआ था। ग्राम सभा पिपरौली बड़ागाँव के मुख्य मार्ग चौकिया मोड से बेल्थरा बाजार मुख्य मार्ग पर पेड बिजली के पोल पर गिरने से तीन पोल टुट गया है। पोल टूटने की सुचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान को लगने पर होने वाली दुर्घटना से बचाव हेतु मौके पर पहुच कर तत्काल पोल बदलनवाने के लिए अधिकारी से बात किया और लगवाने में जुट गये।
नगर पंचायत के बेल्थरा रोड के लगभग दर्जनों दुकानों में बारिश का पानी घुस गया है। जिससे काफी माल का नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही पक्के मकान भी बारिश के कहर से आंसू बहा बैठे है और छतो से पानी टपकना शुरू हो गया है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..