न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन सम्पन्न

प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। औराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैयरमऊ ग्राम सभा के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण मे न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कैयरमऊ के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने भाग लिए।

200 मीटर मे प्रथम स्थान सुमन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीगांव ने व द्वितीय खुशी पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंभीर सिंह पुर ने प्राप्त किया। वही प्राथमिक विद्यालय स्तर के बालक व बालिकाएं ने भी 100 मीटर की दौड़ मे भाग लिए। जिसमें बालकों मे प्रथम मनीष प्राथमिक विद्यालय कोठरां महावीर रहे। वही बालिकाओं मे प्रथम स्थान पर सोनी प्रा0बि0 बासदेव पुर रही।











