राजापुर गांव में हादसा मकान गिरने से महिला सहित मासूम घायल
प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही। थाना क्षेत्र के कैयरमऊ राजापुर गांव में बीती रात बारिश की वजह से रिहायसी मिट्टी के लबादे से जुड़ा इंट निर्मित कच्चा व टिन छाजित मकान गिर जाने से एक महिला समेत उसके तीन बच्चे घायल हो गए।सभी घायलों को प्रार्थमिक उपचार के बाद हालत ठीक बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात घर मे तीन बच्चों के साथ करिया पासवान दलित की पत्नी माला देवी 38 वर्ष अपने 9 वर्षीयपुत्र मूकेश 7 वर्षीय छोटू 7 और मांसी 5 वर्ष के साथ एक ही घर मे सो रही थी। रात में बारिस के कारण घर ढ़हने से मलबे में सभी दब गए और चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना देकर काफी मसक्कत के बाद घायलों को बाहर निकलवा कर इलाज हेतु अस्पताल ले गए जहाँ चिकित्सकों ने इलाज कर सभी को छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह खुले आसमान के नीचे आ गया है ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर कन्नौजिया ,बिनोद कन्नौजिया ,संतोष,बिवेक कन्नौजिया, रत्नेश, आदि ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..