फर्जी है सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश राज्य के बटवारे की चल रही लिस्ट

हर्मेश भाटिया
लखनऊ. आज कल सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के ज़िला मुख्यालयों की एक लिस्ट इस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है कि सरकार ने यूपी के बंटवारे का मसौदा तैयार कर लिया है। इस लिस्ट के हवाले से फ़ेसबुक, ट्विटर और वॉट्सऐप के बहुत से यूज़र यह दावा कर रहे हैं कि ‘यूपी को तीन राज्यों में बाँटा जाने वाला है। इनका नाम होगा उत्तर प्रदेश, दूसरा बुंदेलखण्ड और तीसरा पूर्वांचल। पहले की राजधानी लखनऊ, दूसरे की प्रयागराज और तीसरे की राजधानी गोरखपुर होगी।

वहीं भारत के गृह मंत्रालय की ओर से प्रेस से बात करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात से इनकार किया कि ‘यूपी के बँटवारे की कोई योजना’ बनाई गई है। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार के सामने ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं आया है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही लिस्ट फ़र्ज़ी है।











