जिलाधिकारी ने किया कोतवाली गोपीगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण
प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही। कोतवाली गोपीगंज में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया वार्षिक निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश साथ-साथ विशेषकर साफ-सफाई पर शहर कोतवाल को हिदायत दी।
शुक्रवार को दिन में जिलाधिकारी के कोतवाली में पहुंचते ही एकाएक खलबली मच गयी। जिलाधिकारी ने पहुंचते ही अभिलेखों का अवलोकन करना शुरू किया तत्पश्चात बंदी गृह, माल खाना ,दीवान ,मुंशी ,आवास में साफ-सफाई के साथ ही मुकदमे में वांछित वाहनों के इतिहास का निरीक्षण किया थाने में मेस का अवलोकन करते हुए प्रभारी निरीक्षक को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया इस मौके पर कोतवाली गोपीगंज के निरीक्षक संजय कुमार राय सहित उप निरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..