पहली बरसात भी नहीं झेल पाई करोड़ों से बनी सड़क, दुधवा गौरीफंटा रोड में दर्जन भर जगहों पर टूटी सड़क

फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी// करोड़ रुपये के बजट से बनने वाली दुधवा गौरीफंटा रोड पहली बारसात नहीं झेल पाई। पहली बारिश के बाद सड़क का किनारा चार जगह से धंस गया। इसके अलावा कई जगहों पर सड़क की बजरी निकल आई है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क निर्माण में किस कदर अनियमितताएं बरती गई हैं।

आपको बता दें कि इस रोड का इस्तेमाल नेपाल जाने के लिए किया जाता है जिसके चलते काफी मात्रा में मालवाहक वाहनों की काफी संख्या भी निकती है। इसका उद्घाटन स्थानीय सांसद अजय मिश्र टेनी ने किया था।











