आवास की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव बसंतापुर कलां निवासी दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण ब्लाक पहुंचे। ब्लाक परिसर में पहुंचे ग्रामीणों ने शौचालय व आवास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

सोमवार को बसंतापुर कलां के दर्जनों महिला पुरुष ग्रामीण ब्लाक पहुंचे। ग्रामीणों ने शौचालय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जिसके बाद बीडीओ डा. विनय कुमार को शिकायती पत्र दिया है। पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि कि प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत उन्हें पात्र होने के बावजूद भी शौचालय व आवास का लाभ नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने बीडीओ से शौचालय व आवास दिलाये जाने की मांग की।











