मोहर्रम के जुलूस में असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर : सीओ लोनी

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। आज मंगलवार को मोहर्रम के जलूस को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों ने कमर कस रखी है। जलूस के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात की रहेगी। अधिकारियों ने लोगों से समयानुसार जुलूस को सम्पन्न करने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि लोनी कोतवाली, बार्डर और ट्रॉनिका सिटी थाने के प्रभारियों को अपने क्षेत्र के सभी जुलूसों पर दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सीओ ने बताया कि जुलूस में असामाजिक तत्वों पर स्पेशल नजर रहेगी।हुड़दंगियों को बिल्कुल बख्शा नही जाएगा।











