विधायक का फर्जी लैटर हेड बनाने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली पुलिस ने लोनी विधायक का फर्जी लैटर हैड तैयार कर आई डी आदि बनाने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से फर्जी लैटर हैड आईडी आदि तैयार करने में इस्तेमाल किये जाने वाले उपकरण बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने लोनी विधायक के असली लैटर हैड स्कैन कर उससे असली हस्ताक्षर व मुहर सकेंन कर ली थी। जिससे वह लोगो के दस्तावेज जल्दी बनाने का लालच देकर काफी मुनाफा कमाता था।उसने विधायक के काफी लैटर हैड प्रयोग किये है और वह यह कारनामा वर्षो से कर रहा है। उसने बताया कि जिसके पास आईडी नही होती उसके दस्तावेज में प्रयोग करने के लिये विधायक या सांसद का लेटर लिखवाने के नाम पर वह 100 – 200 रुपये वसूल लेता है। जिससे प्रतिदिन उसे काफी मुनाफा होता है। एसएचओ ने बताया कि अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। जिसे जेल भेज दिया है।











