एच्छिक ब्यूरो ने टूटते हुवे चार परिवारों को फिर से बसाया

संजय ठाकुर
मऊ- महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक दिनांक 01.09.19 को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोसी श्रीमती श्वेता आशुतोष की पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन में हुई। जिसमें कुल 13 पारिवारिक मामले आए, जिसमें ब्यूरो के सदस्यों के प्रयास से दो मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें एक दंपति ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। शेष मामलो में बैठक की अगली तिथि 15 सितंबर 2019 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।

जिसके चलते उनके मामलों में 15 सितंबर 2019 की तिथि नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यगण सर्वेश दूबे,अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरसद, डा. एमए खान, महिला आरक्षी इशरावती यादव ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।











