Categories: UP

सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा

संजय ठाकुर

मऊ-मोहर्रम त्यौहार के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिनांक 10.09.2019 को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ मनोज तिवारी, जिलाधिकारी मऊ ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व भारी पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के मिश्रित/संवेदनशील आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक पैदल रुट मार्च किया गया।

इस दौरान ड्रोन कैमरे के साथ थाना कोतवाली से सदर चौक, घास बाजार, संस्कृत पाठशाला, टीसीआई मोड़, औरंगाबाद होते हुये मिर्जाहादीपुर तक पैदल रुट मार्च करते हुये सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेते हुये पुनः त्यौहार को शांति पूर्वक, मिलजुलकर आपसी भाईचारे के वातावरण में मनाने तथा सोशल मीडिया व अन्य किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचने के साथ-साथ किसी भी प्रतिकूल बातों/स्थिति में तत्काल यूपी 100 या उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने की अपील की गयी।

pnn24.in

Recent Posts