कौशाम्बी गैंगरेप कांड का तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

तब्जिल हुसैन
कौशाम्बी : गैंगरेप काण्ड में जिला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दलित किशोरी से हुए सामूहिक गैंगरेप मामले में फरार चल रहे तीसरे अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सराय अकिल इलाके से अभियुक्त मोहम्मद आकिब उर्फ बड़का की पुलिस ने गिरफ्तारी की है।

गौरतलब है कि 21 सितंबर को सराय अकिल थाना इलाके में एक दलित किशोरी से तीन युवको ने गैंगरेप किया था। साथ ही घटना का अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि दूसरा मुख्य अभियुक्त आदिल उर्फ छोटका को एसओजी ने मंगलवार को रावतपुर इलाके में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस घटना क्रम से जुड़े सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली है।











