अनुमानित दस हजार के अवैध पटाखे के साथ एक गिरफ्तार

प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर, भदोही। शुक्रवार की दोपहर 11:30 बजे कोतवाली पुलिस ने पुरानी बाजार में स्थित एक मकान से लगभग 10 हजार रुपए कीमत के अवैध पटाखा बरामद किया है ।मौके से एक आरोपी को पकड़ कर अवैध विस्फोटक रखने के आरोप में चालान कर दिया।

वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार अभियुक्त राजन गुप्त ने बताया कि उक्त रेडीमेड पटाखा बीते वर्ष दीपावली में बिक्री के लिए लाया गया था, जो शेष बचा था। यह भी बताया कि उसके पास फुटकर पटाखा बिक्री लाइसेंस मौजूद है।











