आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर छापा, पकड़ी गई बिजली चोरी

गौरव जैन
रामपुर – समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के हमसफर रिसॉर्ट पर गुरुवार को बिजली विभाग ने छापा मारा। इस दौरान रिसॉर्ट में बिजली की चोरी पकड़ी गई है। मामले में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रिसॉर्ट का बिजली कनेक्शन काट दिया है और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा रिसॉर्ट में नलकूप और पानी के कनेक्शन को लेकर भी जांच की गई है।

प्रथम दृष्टया किसानों से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें यहां से पानी नहीं मिलता है अब सारे रिकॉर्ड मंगाए गए हैं, रिकॉर्ड आने के बाद साफ हो जाएगा कि पानी किसानों को जाता था या सिर्फ हमसफर रिसॉर्ट को ही इस नलकूप से पानी मिलता था।











