बच्चा चोर समझकर मारपीट करने में 08 अभियुक्तगण गिरफ्तार

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 31-08-2019 को वादी नासिर अली पुत्र अ0 हसन निवासी आकानगर थाना मिलकखानम को उसे ग्राम दारानगर थाना मिलकखानम में बच्चा चोर समझकर दारानगर निवासियों द्वारा एक राय होकर मारपीट करते हुए, गाली गलौच कर जाने से मारने की नियत से हमला कर दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम असलम पुत्र सज्जन खाॅ, रहीस पुत्र अख्तर अली ,भीकम पुत्र हरवंष, गंगाशरण पुत्र भजन लाल , सतीश पुत्र भजन लाल, नत्थू पुत्र रामलाल, प्यारेलाल पुत्र बांकेलाल, बबीता पत्नी प्यारेलाल है समस्त निवासीगण ग्राम खरगपुर शहजादनगर थाना मिलकखानम रामपुर है।











