जिंदगी हर कदम एक नई जंग है – जया प्रदा

हरमेश भाटिया
रामपुर। रामपुर में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपना प्रचार और प्रसार पूरे जोरों पर शुरू कर दिया है और इस प्रचार-प्रसार के माध्यम से अपने विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम भाजपा रामपुर में कर रही है.

रामपुर में उपचुनाव का आगाज हो जाने के बाद भाजपा ने रामपुर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अपनी मुहिम जारी कर दी है। आज रामपुर के उत्सव पैलेस में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा ने भाजपा की जीत के लिए महिलाओं को लुभाने के लिए एक पुराना गाना पेश किया। गाने के बोल थे “ज़िन्दगी हर कदम एक नई जंग है,जीत जाएंगे हम तू अगर संग है'” इस तरह जयाप्रदा ने वहां मौजूद महिलाओं का मन मोह लिया ओर पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।











