पश्चिमी उ0प्र0 सयुक्त उधोग व्यापार मंडल ने बढ़ी बिजली की दरों के विरोध में जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

गौरव जैन
रामपुर – दिनांक 7-09-2019 को पश्चिमी उ0प्र0 सयुक्त उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बड़ी बिजली की दरों को बापस लेने के लिए मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रदेश में विद्युत दरें पहले से ही बहुत अधिक है ऐसे में प्रदेश सरकार ने 12 से 15 प्रतिशत दरें बड़ा दी है इससे आम नागरिक एवं मंदी की मार झेल रहे व्यापारी की मुश्किलें ओर ज्यादा बढ़ गयी है अतः प्रदेश में बढ़ाई गई दरें तुरन्त बापस ली जाए तथा घरेलू और कॉमर्शियल विधुत दरों को बराबर किया जाए कियुकि बिजली वहीं है और सप्लाई का समय भी वहीं है।












