रेनबो क्लब द्वारा गरीब छात्रों को बांटी जाएगी स्कूल ड्रेस

गौरव जैन
रामपुर – दिनाक 17-09-2019 को रेनबो क्लब की मासिक बैठक बी आई पी कालोनी श्वेता अग्रवाल के निवास पर सम्पन्न हुई जिसमे क्लब की महिलाओं द्वारा गरीब छात्रों को स्कूल की ड्रेस बाटने का फैसला लिया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष सरिता सिंघल, सचिव श्वेता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम रस्तोगी, वंदना रस्तोगी, बबिता रस्तोगी, पूनम अग्रवाल, अमिता आर्य, अंजलि गोयल आदि क्लब की सभी सदस्य मौजूद रही।











