उ0प्र0 रोडवेज कर्मचारी संघ के शाखा मंत्री ने अधिकारी पर लगाया संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्पीडन का लगाया आरोप

गौरव जैन
रामपुर – उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की बैठक नए बस अडडे पर रामपुर रोडबेज शाखा मंत्री जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में की गई बैठक में बोलते हुए हुए जितेन्द्र कुमार ने कहा कि रामपुर शाखा में प्रबन्धक द्वारा दूसरी यूनियन के अध्यक्ष के कहने पर हमारे संगठन के सदस्यों को जानबूझ कर परेशान और उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हे परिवारिक समस्याओं के चलते छुटटी तक नही दी जाती है और कई बार वार्ता के लिए कहने के बाद भी यूनियन को वार्ता के लिए नही बुलाया।












