सुपारी किलर हुआ गिरफ्तार तो किया उसने यह दिलचस्प खुलासा

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के थाना पलिया पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को धर दबोचा है जो किसी भी व्यक्ति की हत्या चंद रुपए के लिए कर दिया करते थे। दिलचस्प बात यह है कि जिस समय ये सुपारी किलर एक निर्दोष की जान लेने जा रहे थे ठीक उसके पहले पुलिस ने इन्हें घेर लिया और जवाबी फायरिंग के बाद सभी को अपने हथियार डालने पड़े मुठभेड़ के दौरान इन सभी सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वही दूसरी तरफ निर्मल सिंह का एक और दुश्मन था, सतेंद्र सिंह जिसकी किसी समय मे निर्मल सिंह ने आर्थिक मदद उधार के 2 लाख रुपये के तौर पर की थी। निर्मल सिंह को क्या पता था कि जिसको वो पैसे देकर मदद कर रहा है, वो ही उन पैसों के लिए जान का दुश्मन बन जायेगा। आखिर साधु सिंह और सतेंद्र ने निर्मल सिंह को जान से मारने की योजना बनाई और निर्मल के मर जाने के बाद उसकी सारी संपत्ति पर कब्ज़ा करने की योजना बना डाली। जिसके लिए इन्होंने 5 लाख की रकम सुपारी किलर को दे दी। लेकिन एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया। साधु सिंह और सतेंद्र की बनाई हुई योजनाओ पर पानी फेर दिया।











