गोदरेज ग्रुप के चेयरमैंन की मांग, कहा सरकार इनकम टैक्स में दे छुट

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: गोदरेज समूह के चेयरमैन आदि गोदरेज ने कहा कि अर्थव्यवस्था की सुस्त पड़ती रफ्तार को गति देने के लिये सरकार को उद्योगों को और राहत देने के साथ ही व्यक्तिगत इनकम टैक्स की दरें कम करनी चाहिए। उन्होंने भारत आर्थिक सम्मेलन में कहा कि इन कदमों से राजकोषीय की स्थिति प्रभावित हो सकती है लेकिन सरकार को ये उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा, ‘सरकार को और राहत के उपाय करने चाहिए’।

गोदरेज ने कहा कि मांग में नरमी अब लगभग स्पष्ट दिख रही है। उन्होंने वृद्धि तेज करने, विशेषकर एफएमसीजी क्षेत्र के लिये, के उपायों के बारे में कहा कि जीडीपी वृद्धि नरम है। हमें अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और जीडीपी वृद्धि दर को तेज करने के लिये और उपाय करने की जरूरत है।











