विशाल कुश्ती-दंगल, विधायक ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

लक्ष्मण सिंह राघव
अलीगढ़ खैर तहसील के कस्बा जटटारी में रामलीला समिति द्वारा आयोजित विशाल कुस्ती दंगल का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक नमी ग्रामी पहलवानों के बीच क्षेत्रीय विधायक अनूप प्रधान व कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुरू कराया।

इस दौरान खैर विधायक के साथ कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान, चेयरमैन राजपाल सिंह, लाला शिवचरन लाल बजाज, त्रिभुवन किशोर पालीवाल, सत्यप्रकाश शर्मा व डॉक्टर श्रीकृष्ण उपाध्याय आदि लोगों ने मंच साझा किया। सभी आवंतको को रामलीला समिति की तरफ से राम लक्ष्मण सीता जी के प्रतीक चिन्ह देकर व फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।











