मासूम से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा युवक चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, पुलिस ने लिया हिरासत में
लक्ष्मन सिह राघव
अलीगढ़. खैर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोप है की युवक एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।
घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में बच्ची खेल रही थी। तभी आरोपी बच्ची को गांव के बाहर बाजरा के खेत में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बच्ची के साथ आरोपी को पकड़ लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरबी 0 717 ने आरोपी को थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की जानकारी में जुटी है, पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..